नगर निगम–पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही: वार्ड 17 में अवैध खोखे ध्वस्त, दो ठेलियाँ जप्त

 

हरिद्वार, 17 नवम्बर 2025।
नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज वार्ड संख्या 17 में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से लगाए गए खोखों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध खोखों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा दो ठेलियों को मौके से जप्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई।     YouTube thumbnail

मौके पर उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी श्री आदित्य तेश्वर तथा पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रही। निगम प्रशासन का कहना है कि विद्यालय के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।   

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *