एचईसी कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

 17 नव.2025 हरिद्वार 

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के कॉमर्स एवं मैनेजमैन्ट विभाग द्वारा बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को विप्रो एण्टरप्राईजेज लिमिटेड, सिडकुल का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कम्पनी के एचआर हैड श्री अरविन्द चौहान, सीनियर एग्जीक्यूटिव आयुषी चौहान, असिस्टेंट मैनेजर शिवांगी जैसिंह, सीनियर प्राडक्शन एग्जीक्यूटिव रिशभ सैनी के साथ संवाद किया। छात्रों ने कम्पनी के उत्पाद, विपणन, पैकिंग आदि की जानकारी हासिल की। छात्रों ने स्विच मशीनरी, असेंबली लाईन, बायलर, प्लांट,कैमिकल प्रोसैसिंग एरिया, सोप कटिंग सैक्शन आदि युनिट का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रों को वास्तविक निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण एवं उद्योग की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष परिचय हुआ।
यह भ्रमण प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष दीपशिखा बोहरा,
ट्र्ेनिग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी शुभांगी फुटेला, नुपुर गर्ग, सपना सकलानी आदि के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *