महाराज ने पौड़ी में मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण से पूर्व
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरी और आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा कर्मचारी हमेशा उपलब्ध होने चाहिए

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *