मा0 मुख्यमंत्री पूर्व विधायक, लक्सर संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे,

हरिद्वार:- श्री पुष्कर सिंह धामी मा0 मुख्यमंत्री सोमवार को सुल्तानपुर लक्सर स्थित मा0 पूर्व विधायक, लक्सर श्री संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्व0 रामरक्षपाल गुप्ता के ज्येष्ठ सुपुत्र तथा लक्सर के मा0 पूर्व विधायक श्री संजय  गुप्ता के सबसे बड़े भाई स्व0 श्री अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।  
मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व0 श्री अनिल कुमार गुप्ता को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये कहा कि उनका आशीर्वाद श्री संजय गुप्ता तथा हम सभी को प्राप्त होते रहता था। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि वह अपने श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को स्थान दे तथा पूरे परिवार को इस दारूण दुःख को सहन करने की शन्ति प्रदान करे। 
उल्लेखनीय है कि स्व0 श्री अनिल कुमार गुप्ता का विगत 14 अप्रैल,2022 को हृदय गति रूक जाने के कारण निधन हो गया था। 
स्व0 श्री अनिल कुमार गुप्ता को मा0 कैबिनेट मंत्री- श्री गणेश जोशी, श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानंद, महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद गिरि, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद जी महाराज, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, भाजपा संगठन मंत्री श्री अजय जी, भाजपा नेता श्री श्यामवीर सैनी, प्रांतीय महामंत्री श्री मनीष चौहान, श्री सतपाल ब्रहमचारी, रूड़की मेयर श्री गौरव गोयल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। 

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *