लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका जरूरी – उमेश साहनी 

 
 
 हरिद्वार – युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन  वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार  जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया सभी युवा प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय युवा संसद के अंतर्गत दिए गए विषय आत्मनिर्भर भारत,स्किल इंडिया, स्वस्थ भारत, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत पर अपने अपने विचार रखे।
  इस वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तराखंड के राज्य निदेशक श्री उमेश साहनी जी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,युवाओं की सक्रिय भूमिका के बिना लोकतंत्र की संकल्पना नही की जा सकती”
इस कार्यक्रम के आयोजन में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़ ने बताया की राष्ट्रीय युवा संसद 2022  हेतु सभी युवाओं के आवेदन मांगे गए थे जिसके अंतर्गत हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर से कुल 124 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया वही एनएसएस हरिद्वार के जिला समन्वयक श्री डॉ उमाकांत इंदौलिया जी ने युवाओं को शुभकामनाएं प्रदान कीं साथ ही निर्णायक मंडल की भूमिका में श्री अनिल कौशिक जी पूर्व राज्य निदेशक NYKS, श्री रोहन सहगल जी राष्ट्रीय सदस्य, BJYM, श्री पवन कुमार जी युवा उद्यमी, श्री संदीप यादव जी प्रोफेसर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, डॉ इप्सित प्रताप सिंह प्रोफेसर देव संस्कृति विश्वविद्यालय आदि रहे।
      पूरे वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में धर्म सिंह रावत, APA, अविनाश, सदक्ष, सुमित सिंह , कल्लू सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *