10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

 

हरिद्वार 23 दिसम्बर 2024 युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार द्वारा मंगल दलों के सदस्यों को रोजगारपरक ‘‘व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना’’ के अन्तर्गत के सभागार-खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, भगवानपुर में फल संरक्षण/प्रसंस्करण के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 15 महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को फल प्रसंस्करण एवं संरक्षण की तकनीक तथा बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री करूणा कर्णवाल ब्लाॅक प्रमुख उपस्थित रहीं। उनके साथ सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्री आलोक गाग्र्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण एंव प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट, कार्यालय लेखाकार, कम्प्यूटर आॅपरेटर खण्ड विकास अधिकारी, श्री तुलाराम, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, हल्का सरदार श्री केशव कटारिया, पी0आर0डी0 स्वयंसेवक श्री रामजी तिवारी, श्री राॅकी चैहान तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भारी संख्या मंे उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *