कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में हर्षौल्लास से मनाया गया।

 

*हरिद्वार 26 जुलाई 2026*

जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में हर्षौल्लास से मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा शहीदों के याद में 2 मिनिट का मौन रख कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने  कार्यक्रम में उपस्थित शहीद सैनिकों की वीर नारियों,उनके परिजनों ,भूतपूर्व सैनिकों एवं कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों,छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेटों का कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 27 वी वर्षगांठ मना रहे है इस दिन हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मन देश के सैनिकों को खदेड़ते हुए युद्ध में विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस एवं बहादुरी का परिचय देते हुए विजय हासिल की तथा इस युद्ध में प्रदेश के 75 सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, ऐसे वीर जवानों को एवं उनके माता पिता को शत शत नमन है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक विषम कठिन परिस्थितियों में सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रहे है।               उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों की वीर नारियों सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों तथा देश के रक्षा में तैनात रहे भूतपूर्व सैनिकों की कोई भी समस्या है तो वह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्रेषित कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सैनिको  एवं भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं को तत्परता से निराकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जिसमें तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के 08 वीर शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं उनके परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों तथा खेल विभाग छात्रावास के  बालक एवं बालिकाएं वर्ग के बच्चों को हॉकी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देशभक्ति, वीरता और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति समर्पित रहना चाहिए।। उनके सर्वोच्च बलिदान के कारण आज देश सुरक्षित और गौरवान्वित है। उन्होंने सभी नागरिकों से वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता,अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर ने वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी ।
उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ एवं निःशुल्क न्याय पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों, विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों, वर्तमान सैनिकों, उनके आश्रितों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विंग कमांडर (से. नि) /जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ सरिता पांवर ने कारगिल शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध 08 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक जो 78 दिनों तक चला जिसमें प्रदेश के 75 जाबांज सैनिक देश की रक्षा  के लिए शहीद हुए थे। जिसमें जनपद हरिद्वार के राइफल मेन मान सिंह गोसाईं ने 29 जून 1999 को इस युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  उपस्थित होने पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सहित वीर नारियों ,शहीद सैनिको के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों,अधिकारियों एव कार्मिकों, एनसीसी कैडेट और छात्र छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया।  
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ,सूबेदार सुधीर चंद्र, शहीद सैनिकों की वीर नारियां भूतपूर्व सैनिक,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत सहित सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

ऑपरेशन रिकवरी के तहत कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कलियर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के साथ साथ आमजन के लिए मददगार…

प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की नई पहल से यूपीसीएल एवं पिटकुल के बीच समन्वय को मिली नई दिशा

  दिनांकः 25 जुलाई, 2026 उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा वर्षों से लंबित विभिन्न तकनीकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *