कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच रोड़ी बेलवाला में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 से अधिक अस्थायी दुकानें हटाई गईं

 

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम हरिद्वार ने सोमवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान 30 से अधिक अस्थायी दुकानों और अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पैदल आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए और आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सके, इसके लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक था।

अभियान के दौरान प्रशासनिक और नगर निगम की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले की अवधि में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट हरिगिरि, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, सेनिटेशन सेल प्रभारी संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,सहायक अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेश्वर सहित जिला प्रशासन एवं नगर निगम की अन्य टीमें मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *