जनपद में थाना स्तर पर पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में खोए मोबाइल किए गए बरामद

 रुड़की  हरिद्वार

जब भी हमारी कोई अहम चीज खो जाती है तो बड़ी तकलीफ होती है। खासकर अगर मोबाइल जैसा कोई महत्वपूर्ण डिवाइस हो, जिसमें कॉनटैक्ट्स, फोटो जैसी खास चीजें हों। ऐसे में अगर कोई आपको खोया हुआ मोबाइल वापस दिला दे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

खुशियों से भरा ऐसे ही नजारा दिखा जब पुलिस ने 15 ऐसे लोगों के मोबाइल बरामद कर उनको सौंप दिए। वह भी तब जब वे अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

एसएसपी हरिद्वार की पहल पर थाना स्तर पर आमजन के मोबाइल ढूंढने हेतु सेंट्रल गवर्नमेंट के पोर्टल CEIR के माध्यम से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर रुड़की पुलिस द्वारा प्रयास करते हुए आज CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 4 लाख की कीमत के बरामद 15 खोये मोबाईल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया। आमजन द्वारा फोन बरामद करने वाली पुलिस कर्मियों के उक्त कार्य की प्रशंसा की गयी ।

पूर्व में भी पुलिस ने जनता के बीच अपने विश्वास को मजबूत रखते हुए थाना कोतवाली रूड़की पर भिन्न-भिन्न माध्यम से आमजनों के खोए हुए मोबाइल सम्बन्धी प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए अब तक 20 से भी अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं।  

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *