जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

 

हरिद्वार दिनांक 09 मई, 2025* जिलाािधकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कार्यरत तीनों कार्यादायी संस्थाओं के शाखा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जल जीवन मिशन के प्रस्तावित पेयजल योजनाओं का 03 माह की भीतर पूर्ण कराया जाए योजनाओं को पूर्ण कराने के साथ पेयजल योजनाओं से लाभान्वित होने वाले राजस्व ग्रामों में पेयजल योजना का कार्य पूर्ण होते ही तत्काल हर घर जल की कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी द्वारा पी0एम0 गति शक्ति पोर्टल पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बिछायी गयी पाईप लाईन की के0एम0एल0 फाईल योजनावार अपलोड करने का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त जिन राजस्व ग्रामों में हर घर जल प्रमाणीकरण हो चुका है उन सभी ग्राम हर घर जल सत्यापन का कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अधीक्षण अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थानयशबीर मल्ल, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान विपिन कुमार, अधिशासी अभियन्ता, पेयजल राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, पी0आई0यू0 (अमृत) सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता, यां़ित्रकी शाखा चारू अग्रवाल सहित उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी उपस्थित थेे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *