जिलाधिकारी द्वारा आज गांधीग्राम मलिन बस्ती और बिंदाल पुल चकराता रोड मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

देहरादून  समाचार– जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा आज गांधीग्राम मलिन बस्ती और बिंदाल पुल चकराता रोड मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान बरसाती सीजन में नदी किनारे मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के संबंध में अवलोकन करते हुए नगर निगम देहरादून को निर्देशित किया कि नदियों से लगी मलिन बस्तियों की सुरक्षा हेतु लगातार पुल के नीचे और आसपास साफ सफाई करते रहें। उन्होंने पुल के नीचे फंसने वाले प्लास्टिक और कूड़े को नियमित अंतराल पर उठाने के निर्देश दिए ताकि उससे नदी का पानी और अवरूद्ध ना हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर निगम देहरादून और एसडीएम सदर को मलिन बस्तियों के संबंध में तात्कालिक और दीर्घकालीन प्लान बनाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी डॉ आर के सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित थे

Related Posts

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

  दिनांकः 10 सितम्बर, 2026   भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर…

*पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन

    *हरिद्वार, 10 सितंबर 2026* भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *