जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, तहसील परिसर में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया

 हरिद्वार समाचार– कारगिल में अतुल्य साहस व शौर्य का परचम लहराने वाले सभी वीर जवानों को कोटिशः नमन् करते हुये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, तहसील परिसर में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।
जिलाधिकारी श्री सी0 रवि शंकर ने शौर्य दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन् करते हुये कहा कि आज का दिन हमारे लिये गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीर भूमि भी है। यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड के लोगों ने हमेशा सेना में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। ऐसे वीर सपूतों का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी से देश की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्री आर0एल0 थापा ने भी वीर सैनिकों के योगदान की चर्चा की।
इस मौके पर सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आडनरी कैप्टन श्री डी0एस0 गुसाईं सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

“प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने मीटर रीडरों से की सीधी वार्ता – फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल”

  दिनांकः 09 सितम्बर, 2026 विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों…

नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

  हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *