रुड़की में सिंघाड़ा कुकीज बेकरी यूनिट स्थापना हेतु मुख्य विकास अधिकारी का निरीक्षण

 

हरिद्वार, 09 जून 2025:
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे महोदया के निर्देशों के क्रम में रुड़की विकासखंड में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु आस्था सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अंतर्गत सिंघाड़ा आटे से निर्मित कुकीज, ब्रेड और बिस्कुट के उत्पादन हेतु बेकरी यूनिट की स्थापना की जा रही है।

आज दिनांक 09 जून 2025 को महोदया ने उक्त बेकरी यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बेकरी यूनिट के सफल संचालन हेतु आस्था सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), देहरादून के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना द्वारा महोदया को प्रशिक्षण व यूनिट स्थापना कार्यों की अद्यतन जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान महोदया ने यूनिट के निर्माण, बिजली-पानी की व्यवस्था और उत्पादन प्रारंभ की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।

महोदया ने सहायक खंड विकास अधिकारी श्री कमलेश कांडपाल को निर्देशित किया कि समस्त कार्य 12 जून 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि कुकीज और ब्रेड का उत्पादन समय से शुरू किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

इस निरीक्षण के दौरान विकासखंड व जिला स्तरीय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *