एचईसी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 दिनांक 15.08.2025

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने किया, तत्पश्चात सभी शिक्षक एवं स्टॉफगण ने राष्ट्र्गान में भाग लिया। चेयरमैन महोदय ने इस अवसर पर सामाजिक पहलुओं व शहीदों के बलिदानों पर अपने विचार रखे साथ ही उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डाला। 

संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत आज शिक्षा के क्षेत्र में में नये आयाम स्थापित कर रहा है यह उभरते भारत की तस्वीर है।
कार्यक्रम का संचालन सुनीति त्यागी एवं साक्षी अग्रवाल ने किया। शिक्षिका दीपिका ने तिरंगा और पंचतत्व पर कविता पाठ किया। शिक्षिका अवन्तिका ने भारतीय आर्मी, आपरेशन सिंदूर में नारी शक्ति की प्रमुख भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किये।    
इस अवसर पर निकोलस एस, उमराव सिंह, ललित जोशी, तारा सिंह, दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, राहुल, सपना सकलानी, दीपाली अग्रवाल, निधी जोशी, मिनाक्षी सिंघल, राजा मनीष, अशोक, आदि शिक्षक एवं स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *