एचईसी कॉलेज में ‘ओरियण्टेशन कार्यक्रम‘ का शुभारम्भ

09.08.2024

 हरिद्वार
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2024-25 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिये दो दिवसीय (9 व 10 अगस्त) ‘ओरियण्टेशन कार्यक्रम‘ का शुभारम्भ किया गया। आज प्रथम दिन बीसीए, बीएससी, बीएससी एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी (माईक्रोबायोलोजी), बायोटैक्नोलॉजी व कला वर्ग पाठ्यक्रमों के विभागाध्यक्ष व शिक्षकों से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का परिचय कराया गया। शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को दिनांक 12 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षक डा0 गौरव हटवाल, दीपाली अग्रवाल, सुनीति त्यागी, उमिषा त्यागी, कमलकान्त द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रितु मोदी के द्वारा किया गया। नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत कर पढाई व अनुशासन सम्बन्धी दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में आगे बढने की प्रेरणा दी गयी। ‘ ओरियण्टेशन कार्यक्रम‘ में बीसीए के छात्रों को शिक्षिका उमिषा त्यागी, बीएससी एनीमेशन के छात्रों को श्री निशांत ने स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम सम्बन्धित जानकारी दी। कला वर्ग के छात्रों को नये सत्र का मार्गदर्शन दीपाली अग्रवाल द्वारा एवं विज्ञान वर्ग के छात्रों का मार्गदर्शन शिक्षक कमलकान्त द्वारा किया गया। शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा चयनित पाठ्यक्रमों की विवरणिका व पाठयक्रम पर प्रकाश डाला साथ ही छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम सम्बन्धी सवालों के उत्तर देते हुए उन्हें आश्वस्त किया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि एचईसी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक व उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है साथ ही उन्होनें छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज की डीन एकेडेमिक डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकॉमनाए दी।
इस अवसर पर डा0 गौरव हटवाल, सुनीति त्यागी, उमराव सिंह, वन्दना, नीलम वर्मा, देवांशी वाजपेयी, विशाखा, कुमारप्रीत, डा0 राहुल, मिनाक्षी सिंघल, ललित जोशी, डा0 निधी, उत्कर्ष, विष्णु आदि उपस्थित थे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *