विगत एक दिन में 199.60 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

 

*हरिद्वार 28 अप्रैल 2026*

हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 27 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में  अमृत गंगा अपार्टमेंट सीसी रोड 27 मीटर , राणा कॉलोनी सीसी रोड 14.5 मीटर, शांति मार्ग सीसी रोड 30.6 मीटर, मुखिया गली सीसी रोड 22.5 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 94.60 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 20 मीटर, गणपति धाम फेस 3 सीसी रोड 7 मीटर, मोहन एनक्लेव सीसी रोड 50 मीटर,त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 28 मीटर,कुल 10 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *