हरिद्वार

अमेरिका–इज़रायल एवं ईरान के मध्य चल रहे सैन्य संघर्ष के वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं विभिन्न न्यूज़ चैनलों के माध्यम से यह सूचना प्रसारित हो रही है कि कई भारतीय नागरिक विदेशों में प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।

विशेष रूप से ईरान एवं खाड़ी देशों में निवासरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी के संबंध में शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

यदि जनपद क्षेत्र के किसी भी निवासी/परिजन का व्यक्ति वर्तमान में ईरान अथवा किसी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कृपया निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर सूचित करें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

📞 संपर्क नंबर:
मो0नं0 – 9690226822
मो0नं0 – 7895905080

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक एवं सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा अफवाहों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *