मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारम्भ

12 फरवरी, 2023

हरिद्वार : श्री सतपाल महाराज, मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाए ने रविवार को देश राज फार्म हाउस हरिद्वार रोड लक्सर में आयोजित मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करना था, उसी परिकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने की कड़ी में माo मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये अन्त्योदय परिवारों को तीन निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए आज इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 33 हजार 129 लाभार्थी लाभन्वित होंगे l
इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वालों में – श्रीमती भारती, श्रीमती रजिया, श्रीमती खुशवीरी, श्रीमती सावित्री, श्रीमती कमलेश, श्रीमती ज्ञानो, श्रीमती मन्नूकली , श्रीमती बीरी , श्रीमती बानों, शशीबाला , सर्वेश, श्रीमती सरोज आदि प्रमुख रहे l
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अतुल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री मुकेश पाल सहित संबंधित पदाधिकारीगण व अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *