बिछड़े हुए मासूम को परिजनों से मिलवाया

कलियर  हरिद्वार

आज दिनांक 21.12.2023 को एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष जो अपना नाम अब्दुल व अपने पिताजी के नाम के अलावा कुछ नहीं बता रहा था दरगाह क्षेत्र में अकेला रोता हुआ घूम रहा था। बच्चे को पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से थान कलियर लाया गया और परिजनों के बारे में जानकारी करने के लिए गठित टीम द्वारा कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में सभी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया और जगह-जगह पर खोए हुए बच्चे की फोटो दिखाकर परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया गया।

किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बच्चे के पिताजी शहजाद निवासी मुरादनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश अपने परिवार जनों के साथ में थाने पर आए और पहचान कर बताया कि यह इनका लड़का अब्दुल है जो दरगाह क्षेत्र में इनसे बिछुड़ गया था। काफी देर से परिजन बच्चे को जगह-जगह पर ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। बच्चों को से कुशल पाकर परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया।

*पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह
2.उप निरीक्षक भानु प्रताप
3.मुख्य आरक्षी सोनू चौधरी
4.मुख्य आरक्षी आलियास अली
5.मुख्य आरक्षी भीमदत्त शर्मा
6.महिला होमगार्ड सरविष्ठा सैनी
7.महिला होमगार्ड अरुणा सैनी

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *