22 जनवरी होगा भारत के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम दिन-स्वामी निर्मल दास

हरिद्वार, 20 दिसम्बर। गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि 22 जनवरी का दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सभी से दीपावली मनाने का आह्वान करते हुए स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि शताब्दियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के तमाम वरिष्ठ संतजनों की उपस्थिति में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सनातन धर्म संस्कृति के इतिहास में एक न्याय सुनहरा अध्याय सम्मिलित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राम भक्त गौरवान्वित करने वाले इस अवसर को पूरी भव्यता से मनाएं। अपने घरों में 11 दीपक जलाकर आरती और रामभजन करें। शाम को दीपावली मनाएं और मिष्ठान वितरण कर राममंदिर निर्माण पूरा होने की बधाई दें। स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और प्रयासों से ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का हिंदू समाज का स्वप्न साकार हो सका है। इसके लिए पीएम साधुवाद के पात्र हैं। संत समाज के आशीर्वाद से अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी कपिल मुनि, स्वामी दिनेश दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी शिवम महाराज ने भी देशवासियों से 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने की अपील की।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *