एचईसी कॉलेज एवं स्किल काउंसिल ऑफ ग्रीन जॉब्स (एससीजीजे) के मध्य अनुबन्ध

 

हरिद्वार-आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार एवं स्किल काउंसिल ऑफ ग्रीन जाब्ॅस (एससीजीजे) के मध्य अनुबन्ध पत्र पर हस्ताक्षर हुए। एचईसी कॉलेज से निदेशक श्री विकास गुप्ता एवं नेशनल स्किल डवलपमैन्ट कारपोरेशन के अन्तर्गत संचालित स्किल काउंसिल ऑफ ग्रीन जॉब्स (एससीजीजे) के चीफ एक्जिक्यूटिव आफिसर श्री प्रवीन सक्सेना ने अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किये।

निदेशक श्री विकास गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण अनुबन्ध किया गया है जिससे उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं रोजगार हेतु को एक नई दिशा मिलेगी। इस अनुबन्ध के तहत राज्य में रेनुएबल एनर्जी, सोलर विहीकल चार्जिंग प्रोजेक्ट, वैस्ट वाटर मैनेजमैन्ट जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कार्यान्वित किये जायेगें जिससे युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।

इस अवसर पर स्किल काउंसिल ऑफ ग्रीन जॉब्स चीफ ओपरेटिंग आफिसर श्री अर्पित शर्मा एवं एचईसी कॉलेज से श्री तारा सिंह भी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *