मुख्य सचिव ने इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया।

देहरादून दिनांक 01 दिसंबर 2023,(जि.सू.का), मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एस. एस. संधू ने एफआरआई  परिसर पंहुचकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि गणों  के आवागमन हेतु रूट प्लान एव कार्यक्रम परिसर में स्थापित हो  रही सिटिंग व्यवस्था, जलपान, भोजन, पार्किंग स्थल सहित अन्य  व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आवागमन रूट सहित समस्त व्यवस्थाओं को सुगम बनाया जाए।
इस दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों  को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी  कार्य यथाशीघ्र पूर्ण  करें। कहा कि सुरक्षा मानको के दृष्टिगत तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप  इवेंट से संबंधित लेआउट प्लान, इंटरनल व एक्सटर्नल प्लान, मूवमेंट प्लान, फूड कोर्ट, इनॉग्रेशन  हॉल  आदि को सुव्यवस्थित रूप से  स्थापित  करें।
निरीक्षण के   दौरान सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव  पंकज पांडे, सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय आईजी गढवाल के.एस नग्याल, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, डी0जी0 इंडस्ट्री रोहित मीना , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *