छात्रावास के छात्रों संग मनाई वैवाहिक वर्षगांठ ।

 

 हरिद्वार-नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रावास के वार्डन प्रवीण कपिल ने एवम प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका कविता धीमान ने अपने अपने परिवार सहित अपनी वैवाहिक वर्षगांठ छात्रावास पहुंच कर छात्रों संग मनाई । वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि आज हमारी शादी की सालगिराह है और साथ ही हमारे मित्र विनोद कुमार व कविता धीमान की भी शादी की सालगिराह आज ही है , हमारे द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार इस अवसर पर छात्रावास पहुंच कर छात्रों संग खुशियां बांटी जाएं । कविता धीमान ने कहा कि शादी की सालगिराह के अवसर पर छात्रावास के छात्रों के बीच पहुंच कर बहुत अच्छा लग रहा है । विनोद कुमार ने कहा कि मुझे भी यहां आ कर अच्छा लगा और मैं भविष्य में भी यहां आता रहूंगा । इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों को केक, चॉकलेट आदि वितरित की गई । दोनो जोड़ो ने इस अवसर पर छात्रों को खेल सामग्री भेंट की, जिसे देख कर बालकों के चहेरे खिल उठे । छात्रावास के छात्रों ने खेल सामग्री हेतु सभी का आभार व्यक्त किया । छात्रावास स्टाफ द्वारा दोनो जोड़ो को शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए । इस अवसर पर वार्डन प्रवीण कपिल की पत्नी पूनम कपिल, बहन अर्चना शर्मा, शिक्षिका कविता धीमान और उनके पति विनोद कुमार उपस्थित रहें। अन्त में छात्रावास की तरफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, अंकित कुमार, मुकेश, रुस्तम व छात्रों ने वैवाहिक वर्षगांठ मनाने आए लोगो को आभार व्यक्त करते हुए ढेरों शुभकामनाएं दी ।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *