रातभर की मेहनत और अथक प्रयास से बालक को ढूंढकर किया परिजनों के सुपर्द

हरिद्वार
दिनांक 30/10/2023

 

*कोतवाली लक्सर*
दिनांक 28/10/23 को गुड्डू पुत्र राजेंद्र निवासी रेलवे क्वार्टर लक्सर हरिद्वार ने चौकी कस्बा बाजार आकर सूचना दी कि आज दिन के समय मेरे मामा का लड़का राकेश उम्र 9 वर्ष जोकि हमारे साथ ही रहता है दूध लेने गया था जोकि अब तक वापस नहीं आया है l

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही उच्चाधिकारीगणों को घटना से अवगत कराते हुए गुम हुए बच्चे राकेश की तलाश शुरू की गई l

आस- पास के इलाकों में तलाश किया गया तथा गुमशुदा बालक के संबंध मैं उचित प्रचार किया गया l

उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/10/23 को उक्त बच्चा बसेरी गांव से सकुशल बरामद किया गया।

बच्चे द्वारा बताया गया कि वो दूध लेने गया था किंतु रास्ता भटक जाने के कारण गुम हो गया l

बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपर्द किया गया है l

परिजनों द्वारा बच्चे को सकुशल पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीम*
उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
Hc मोहन खोलिया
कां0 किशोर
Hg गौरव

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *