मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने रोशनाबाद स्थित बाल गृह में एडीएम वित्त केके मिश्रा की अध्यक्षता में बाल कैदियों को खाद्य सामग्री एवं पौधे भेंट किए

  हरिद्वार समाचार– मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने रोशनाबाद स्थित बाल गृह में एडीएम वित्त केके मिश्रा की अध्यक्षता में बाल कैदियों को खाद्य सामग्री एवं पौधे भेंट किए। इसके उपरांत बाल गृह के प्रांगण में आम, पीपल, पपीता आदि के वृक्ष भी लगाए गए। इस दौरान चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण नितांत आवश्यक है। बाल गृह में रह रहे छोटे बच्चों को पर्यावरण से जुड़ी जानकारी देकर उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरणा दी गई है। जो भविष्य में आम जनमानस के हित में साबित होगी। उन्होंने कहा कि सभी को मिलजुल कर पर्यावरण संतुलन के लिए प्रयास करने चाहिए। सहभागिता से ही बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। बढ़ते जलवायु संकट को देखते हुए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। पेड़ पौधे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान अनेकों लोगों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मृत्यु हुई है। इससे संपूर्ण मानव जाति को सबक लेना चाहिए। एडीएम केके मिश्रा ने कहा कि महंत रोहित गिरी महाराज का पर्यावरण संरक्षण के लिए अथक प्रयास सराहनीय कार्य है। आज मानव और प्रकृति के बीच असंतुलन पैदा हो गया है। जिसे संतुलित करने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। छोटे बच्चों को प्रारंभ से ही शिक्षा देना भविष्य में उनके लिए हितकर साबित होगा। हम सभी को मिलजुल कर समय≤ पर वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। साथ ही लगाए गए वृक्षों का संरक्षण भी अवश्य करना चाहिए। नेचर फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष किरण भटनागर ने कहा कि आम जनमानस का सहयोग और संत समाज के अथक प्रयास से समाज जागरूक होकर उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है। संतो ने सदैव ही समाज को प्रेरणा देकर समाज का मार्गदर्शन किया है। समय≤ पर महंत रोहित गिरी महाराज द्वारा सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को प्रेरित किया जाता है। आदर्श समाज की स्थापना के लिए जन सहभागिता जरूरी है। इस दौरान बाल ग्रह अधीक्षक प्रशांत शर्मा मोहित राठौर, विशाल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

पंतद्वीप क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

  *हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा-2026, कांवड़ मेला-2026 एवं कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को उप मेला अधिकारी श्री…

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *