देश के विकास के लिए लागू किया जाए जनसंख्या नियंत्रण कानून-श्रीमहंत साधनानंद

 

  हरिद्वार समाचार– श्री पंच अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा है कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए। देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। भूपतवाला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण आज मानव और प्रकृति के बीच असंतुलन पैदा हो गया है। जिससे संपूर्ण मानव जाति को अनेकों दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। भारत में विकास की गति की अपेक्षा जनसंख्या वृद्धि दर अधिक है। यह भारत के भीतर क्षेत्रीय असंतुलन पैदा कर रही है। बढ़ती जनसंख्या के कारण प्रदूषण, पेड़ों का कटान और संसाधनों का सीमित होना बढ़ता ही जा रहा है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण ना किया गया तो आने वाले समय में संपूर्ण मानव जाति को एक भयंकर दौर से गुजरना पड़ सकता है। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि विभिन्न देश अपने संसाधनों के अनुपात में ही जनसंख्या वृद्धि पर बल देते है। भारत में वर्तमान स्थिति में युवा एवं कार्यशील जनसंख्या अत्यधिक है। किंतु उसके लिए रोजगार के सीमित अवसर ही उपलब्ध हैं। ऐसे में यदि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित ना किया गया तो भविष्य में स्थिति भयावह हो सकती है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि आने वाले भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द देश में कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। जिससे देश का आर्थिक विकास सुचारू रूप से हो सके और रोजगार के उचित संसाधन युवा वर्ग को प्राप्त हो सकें। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होना चाहिए। भारत में अभी एक बड़ी जनसंख्या शिक्षा से दूर है। इसलिए सरकार को शिक्षा प्रणाली में सुधार लाकर सभी को बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी करना चाहिए तभी जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित किया जा सकता है।

Related Posts

हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही

  *हरिद्वार 29 जून 2026* संभागीय प्रबंधन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में यात्रियों के हितों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा…

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान

  *हरिद्वार, 29 जून 2026* उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *