देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर हरिद्वार पुलिस ने निकाली तिरंगा🇮🇳रैली

ज्वालापुर. हरीद्वार

हर घर तिरंगा🇮🇳कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज डीएम हरिद्वार श्री धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी श्री अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।

कोतवाली ज्वालापुर से बाइक रैली की शुरुआत करते हुए ऊंचा पुल, आर्यनगर चौक, शंकर आश्रम चौक होते हुए रानीपुर मोड़ पर समापन किया गया।

इस दौरान बाइक रैली को देखने के लिए विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। जनता ने भारत माता के जयकारों के साथ बाइक रैली का स्वागत करते हुए हल्की बूंदा-बांदी के बीच माहौल को खुशनुमा कर दिया।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *