डा0) नरेश चौधरी को किया गया सम्मानित।

हरीद्वार
*इण्डियन रेड क्रास सचिव /शारीर रचना विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डा0) नरेश चौधरी को सम्पूर्ण कांवड़ मेला अवधि में उत्कृष्ठ कार्यों के लिये स्वास्थय विभाग द्वारा किया गया सम्मानित।*
सम्पूर्ण कांवड  मेला अवधि 2023 में इण्डियन रेड क्रास सचिव/विभागाध्यक्ष शारीर रचना ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय प्रोफेसर (डा0) नरेश चौधरी द्वारा किये गये उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्यों के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनीष दत्त ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनीष दत्त ने सम्मान समारोह में कहा कि ’’कांवड मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थाई चिकित्सालयों के साथ साथ अस्थाई चिकित्सा शिविरों को भी स्थापित किया गया था। जिसमें नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के सभी अस्थाई चिकित्सा शिविरों के सेक्टर प्रभारी का दायित्व इण्डियन रेड क्रास सचिव डॉ.नरेश चौधरी को दिया गया। सम्पूर्ण कांवड मेला अवधि में अस्थाई चिकित्सा शिविरों से 1,65,303 (एक लाख पेसठ हजार तीन सौ तीन) शिवभक्त कांवडियों ने उपचार करवाकर चिकित्सा लाभ उठाया जिसमें नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के अस्थाई चिकित्सा शिविरों में 80,610 (अस्सी हजार छ: सौ दस) शिवभक्त कांवड़ियों की चिकित्सा की गयी। नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के सभी अस्थाई चिकित्सा शिविरों में चिकित्सीय मानव संसाधनों की व्यवस्था में भी डा0 नरेश चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भरपूर सहयोग किया गया, जिससे सभी अस्थाई चिकित्सा शिविरों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कोई कमी नहीं रही, जिससे 24×7 शिवभक्त कांवडियों का चिकित्सीय उपचार सम्भव हो सका। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित होने पर डा0 नरेश चौधरी ने कहा कि मेरे लिये सबसे बडा सम्मान सभी का दिया जाने वाला असीम प्रेम है जिससे मुझे सबसे बडी आत्मसंतुष्टि मिलती है और यही मेरे लिये और अधिक समर्पण भावना से कार्य करने के लिये उर्जा का काम करती है।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी ,डा0 आर0के0सिंह, डा0 अनिल वर्मा,डा0अशोक तोमर, जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सी. पी. त्रिपाठी , मेला चिकित्सालय अधीक्षक डा0 राजेश गुप्ता , डा0 तरूण, डा0 नलिन्द, डॉ. अभिनव ,डॉ. विनय सिंह, डॉ. दुष्यंत ,सहायक नोडल अधिकारी कावड़ मेला बी. के. गुप्ता ने भी डा0 नरेश चौधरी को सम्मानित किये जाने के लिये विशेष रूप से बधाई दी।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *