2000 ड्राई फूड पैकेट्स तथा 1000 तिरपाल जल भराव वाले क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों के सहायतार्थ उपलब्ध कराये।

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल को मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में श्रीमद राजचन्द्रा मिशन लव एन केयर ट्रस्ट ने 2000 ड्राई फूड पैकेट्स तथा 1000 तिरपाल जल भराव वाले क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों के सहायतार्थ उपलब्ध कराये।
जिलाधिकारी ने श्रीमद राजचन्द्रा मिशन लव एन केयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का, बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिये उपलब्ध कराई गयी सामग्री, के लिये उत्तराखण्ड सरकार तथा जिला प्रशासन की ओर से आभाार व्यक्त किया। उन्होंने इसी तरह अन्य धार्मिक, सीएसआर मद, स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा इधर समय-समय पर जल भराव वाले क्षेत्रों के लोगों के सहायतार्थ उपलब्ध कराई जा रही सामग्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *