कांवड़ मेला 2023 की तैयारियों को और पुख्ता कर रहा पुलिस प्रशासन

हरीद्वार

आज दिनांक 22.06.2023 को जिलाधिकारी हरिद्वार श्री धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी अजय सिंह की अध्यक्षता में रोड़ीबेलवाला स्थित मेला भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गंगा सभा हरिद्वार के पदाधिकारी, मोती बाजार एवं अपर रोड़ स्थित दुकानों सहित स्थानीय व्यापारी, सिडकुल एसोसिएशन, साधु संत समाज एवं विद्युत विभाग, जल निगम, पीडब्लूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान कांवड़ मेला 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों का उचित तालमेल बैठाने सहित यात्राकाल को भी दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित किए गए रुट डायवर्जन, पार्किंग आदि मुद्दों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए सामान की निर्बाध आपूर्ति किए जाने आदि छोटी बड़ी सभी घटनाओं पर गहनता से विचार विमर्श कर तैयारियों को अन्तिम रूप देने के लिए चर्चा की गई।

इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कांवड़ मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सही तरीके से लागू करने एवं यात्रा/मेले को सकुशल सम्पन्न करने हेतु पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते हुए पूर्व के मेलों में बनाई गई व्यवस्था एवं उनमें हुई कमियों में सुधार करते हुए व्यापारिक हितों को भी उचित स्थान देने का आग्रह किया गया।

Related Posts

गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *