अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित

हरीद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में आज ‘अंतराष्ट्र्ीय मजदूर दिवस‘ के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से सुन्दर कार्ड बनाये व संस्थान के कर्मचारियों को कार्ड देकर सम्मानित किया। अदीबा, सिम्मी ध्यानी, दिव्या, अर्शदीप, रितिका, अनुज, मयूरी आदि छात्र/छात्रायें इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। हिन्दी विभाग की शिक्षिका सुनीति त्यागी ने अपने विचारों के साथ ही एक सुन्दर कविता भी प्रस्तुत की। एचओडी डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि हाथ से काम करने वाला ही सच्चा महात्मा और योगी है।
संस्थान के डायरेक्टर डा0 प्रशान्त गौरव ने इस अवसर पर सभी को शुभकॉमनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में नुपुर, सारिका चौधरी, अमन, स्वपनिल, शुभ्रा, गौरव हटवाल, वन्दना आदि शिक्षक शामिल थे।

Related Posts

गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *