दिनांक 25 जुलाई,2023
हरिद्वार: मनसादेवी पहाड़ी पर लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुये विशेषज्ञों की एक टीम, जिसमें निदेशक यूएलएमएमसी श्री शान्तनू सरकार, यूएसडीएमए जीआईएस एक्सपर्ट श्री रोहित कुमार, यूएसडीएमए भूवैज्ञानिक श्री टन्ड्रिला सरकार तथा जीआईएस एनालिस्ट श्री मोहित रहेंगे, का दिनांक 26 जुलाई,2023 को मनसा देवी पहाड़ी के भूस्खलन वाले क्षेत्रों का प्रातः 10 बजे से ब्रह्मपुरी गेट के पास से स्थलीय निरीक्षण प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने राजस्व, नगर निगम, लोक निर्माण, राजाजी पार्क के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को प्रस्तावित स्थलीय निरीक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा
Date 12 July 2026 देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

