जल पुलिस के जवानों ने बचाई युवती की जान

हरिद्वार

आज दिनांक 07.03.2023 को रूड़की सोलानी पार्क में नियुक्त जल पुलिस के जवानों विकास कुमार व राधेश्याम को एक युवती गंगनहर में छ्लांग लगाती दिखी। दोनों जवानों ने तत्काल नहर में छ्लांग लगाकर युवती को सकुशल नहर से बाहर निकाला और मौके पर ही फर्स्ट एड दिया।

युवती को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ कोतवाली रुड़की भेजा गया है एवं परिजन से सम्पर्क का प्रयास किया जा रहा है। युवती (शाहिबा निवासी रामपुर चुंगी रूड़की) ने परिजन से हुए झगड़े को नहर में कूदने कि वजह बताया। काउंसलिंग जारी है।

जवानों की सकुशल रेस्क्यू के लिए की गई त्वरित कार्यवाही की मौके से गुजर रहे राहगीरों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रशंसा की गई।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *