जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के बारे में एक-एक करके विभागवार जानकारी ली

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी को बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों से मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के बारे में एक-एक करके विभागवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा जिस विभाग से सम्बन्धित जो भी घोषणायें की गयी हैं, उनका पूरा विवरण-कौन-कौन सी घोषणायें की गयी थीं, उनमें से कितनी पूरी हो गयी हैं तथा किस घोषणा के सापेक्ष कितना कार्य हो गया है, कितना बाकी है तथा कब तक पूर्ण हो जायेगा, के सम्बन्ध में अलग-अलग स्पष्ट रिपोर्ट दो दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)श्री बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चैहान, एमएनए हरिद्वार श्री दयानन्द सरस्वती, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण श्री विक्रम सिंह, एमएनए रूड़की श्री विजयनाथ शुक्ल, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनीष दत्त, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, सेवा योजना अधिकारी सुश्री अनुभा जैन, पशुपालन अधिकारी श्री योगेश शर्मा, पर्यटन अधिकारी श्री सुरेश यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *