जहरीले पौधे के बीज खाने से 3 बच्चों की मृत्यु पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा लिया गया संज्ञान

  •  हरिद्वार

दिनांक 02/12/22 को खानपुर वनरेंज में गुज्जरों के 04 बच्चों द्धारा पनवाड़ (विषेला पौधा) के बीज खा लिए थे जिनमें से 03 बच्चों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी और एक बच्चे का उपचार वर्तमान में मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा तत्काल इस संदर्भ में वन विभाग को सूचित करते हुए थाना स्तर पर ऐसे विषैले पौधों को नष्ट करने एवं प्रभावित परिवारों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर आज बुग्गावाला पुलिस व भगवानपुर एल0आई0यू यूनिट द्धारा संयुक्त अभियान चलाकर गुज्जरों के डेरों के आस-पास लगभग 30-40 बीघे भूमि में जगह–जगह उगे पनवाड़ के पौधों को काटकर जलाया गया और गुज्जरों व उनके बच्चों को पनवाड़ के पौधे के बारे में जानकारी दी गयी कि पनवाड़ के पौधे को डेरों के आस पास न उगने दें और अपने बच्चों को पनवाड़ के पौधों से दूर रखें जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो सके

Related Posts

सी एम ओ ने सभी अस्पतालों में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की है।

हरिद्वार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उनके निदान व उपचार में प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देने…

प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु

  *हरिद्वार 26 अप्रैल 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *