सतत विकास लक्ष्य जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार – निदेशालय अर्थ एवं संख्या, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहालकी किशनपुर विकास खंड बहादराबाद में सतत विकास लक्ष्यों के प्रचार प्रसार के लिए “सतत विकास लक्ष्य जागरूकता कार्यक्रम” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित की गई।
कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी ने सतत विकास लक्ष्यों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) के संबंध में विद्यार्थियों का एक टेस्ट लिया गया।
कार्यशाला में अपर जिला संख्याधिकारी श्री सुभाष सिंह शाक्य द्वारा दैनिक जीवन में एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) की उपयोगिता के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
 इस अवसर पर कार्यशाला में अपर जिला संख्याधिकारी श्री नवीन चौहान, प्रधानाचार्य श्री सत्यपाल सिंह  चौहान, विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री जयंत चौहान, ग्राम प्रधान श्री विकास चौहान, महेश चौहान, दीपू चौहान आदि उपस्थित रहे

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *