मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया।

 देहरादून -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के हाई एल्टीट्यूड में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सिक्स सिग्मा हाई ऐल्ट्टियूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल निदेशक डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि इस बार मेडिकल टीम यात्रा के दौरान ज्यादातर पोर्टेबल मेडिकल इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। डॉ० परवेज़ अहमद ने बताया की इस बार यात्रा में मेडिकल सेवा देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 45 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा, जिसमें क्रिटिकल केयर, कार्डियो, मेडिसिन, महिला रोग, रेसप्रेटरी, माउंटेन मेडिसिन के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, श्री चंदन राम दास, श्री प्रमोद नैनवाल एवं सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे

Related Posts

पतंजलि योगपीठ में मनाया गया “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

*हरिद्वार, 12 मई।* पतंजलि योगपीठ के बैनर तले तथा पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के तत्वावधान में सोमवार को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के इतिहास का प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” वैदिक मंत्रों…

नशे की पूरी चैन पर हो कार्यवाही, संबंधित सीओ करेंगे साप्ताहिक समीक्षा

हरिद्वार *चारधाम यात्रा धीरे धीरे चरम पर आ रही है सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का अपने-अपने क्षेत्र में रहकर करेंगे निर्वाहन* *मुख्यालय स्तर से चलाये जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *