जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ’नारी शक्ति महोत्सव’’ की तैयारियों का जायजा लिया।


दिनांक 11 फरवरी, 2024
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने रविवार को दिनांक 12 फरवरी,2024 को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के ’’नारी शक्ति महोत्सव’’ की तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के ’’नारी शक्ति महोत्सव’’ के वृहद रूप से आयोजित किये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में पूरे ऋषिकुल मैदान का भ्रमण किया तथा मंच, पण्डाल, कन्या पूजन, रोड शो, विभिन्न विभागों के लगाये गये पण्डाल आदि का फाइनल निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा जिन-जिन योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया जाना है, के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों का भी जायजा अधिकारियों से लिया, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाना है, उसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने गाड़ियों की पार्किंग, पूरा रूट प्लान आदि के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री दिवेश शाशनी, प्रशिक्षु आईएएस श्री दीपक सेठ, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल चौहान,एसपी ट्रैफिक श्री पंकज गैरोला, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, पीडी श्री के0एन0 तिवारी, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, श्री सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार श्री श्याम सुन्दर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री अभिषेक चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आरम्भ

हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में हुआ। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस जिला समन्वयक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *