जिलाधिकारी ने हरिद्वार के इंजीनियरों द्वारा आयोजित इंजीनियर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

दिनांक 15 सितम्बर2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को भारत रत्न सर एम0 विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के अवसर पर हरिद्वार के इंजीनियरों द्वारा ऋषिकुल कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित इंजीनियर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने सर एम0 विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले इंजीनियर्स डे की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा देश व प्रदेश के विकास में इंजीनियरों की महती भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इंजीनियर्स डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के लोकगायक किशन महिपाल द्वारा लोकगीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया।<br
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, पेयजल के अधिशासी अभियन्ता श्री राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू डैनी, अधिशासी अभियन्ता पेयजल सुश्री मीनाक्षी मित्तल, ग्रामीण अभियन्त्रण से श्री गंगाड़ी आर के जैन  मदनसैन ऋषिराज सहित सम्बन्धित सभी इंजीनियर आदि उपस्थित

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *