रोडवेज की बस पलट गयी

. हरीद्वार

आज शाम के 6:30 बजे लगभग सूचना प्राप्त हुई कि रोडवेज की बस पलट गई है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जाकर देखा तो सहगल पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे सर्विस रोड पर ज्ञान लोक के सामने एक रोडवेज नजीबाबाद बस डिपो उत्तर प्रदेश UP21AN2991 नंबर की पलटी हुई थी जिसमे यात्री चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल आगे और पीछे के सीसे तोड़कर सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया व तत्काल इलाज हेतु प्राइवेट वाहनों से कुछ लोगों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया।

शेष लोगों को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जानकारी पर ज्ञात हुआ कि कुल 57 लोग सवार थे जिसमें से 13 लोगों को अस्पताल भेजा गया बाकी लोग ठीक थे जिनको अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। मौके पर सीओ यातायात और सीओ ज्वालापुर भी मौजूद हैं।

रोडवेज बस को रोड किनारे लगाकर यातायात सुचारू रूप से चला दिया गया है ।

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

हरिद्वार, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलोनी पार्क, अपोजिट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में प्रातः 6:30 बजे योग पार्क स्थापना, सामूहिक योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम…

आगामी 9 जून को रुड़की में प्रस्तावित

हरिद्वार। आगामी 9 जून को रुड़की में प्रस्तावित गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय चुनाव और दूसरी असंवैधानिक कार्यवाही पर उप निबंधक फर्म सोसाइटी एवं चित्स हरिद्वार ने रोक लगादी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *