खनन देय की बकाया अदा न करने पर बकायादार उपरोक्त की कुर्कशुदा चल सम्पत्ति का नीलाम किया जाएगा।

हरिद्वार: नीलाम अधिकारी/तहसीलदार भगवानपुर, ने अवगत कराया कि उपजिलाधिकारी भगवानपुर के आदेश दिनांक 01.10.2022 के कम में दिनांक 18.10.2022 को प्रातः 11.00 बजे स्थान मै० जय भवानी स्टोन क्रैशर बुधवाशहीद तहसील भगवानपुर, जिला हरिद्वार के प्रांगण में बकायादार मै० जय भवानी स्टोन क्रैशर बुधवाशहीद तहसील भगवानपुर, के द्वारा खनन देय की बकाया अंकन रूपये 57900681.00 व अन्य अदा न करने पर बकायादार उपरोक्त की कुर्कशुदा चल सम्पत्ति का नीलाम किया जाएगा।
कुर्कशुदा चल सम्पत्ति का विवरणः- जे०सी०बी०- 01,. कन्वेयर 17, विद्युत मोटर (कन्वेयर) 15, . स्टार्टर 20 एच०पी० 14, जनरेटर (छोटा) 01, मेन स्वीच 14, वैल्डिंग मशीन 01, विद्युत मोटर (बडे) 04, तौल धर्मकांटा 01. है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता उक्त नीलामी में नियत तिथि व समय पर प्रतिभाग कर सकते है। इस नीलामी के सम्बन्ध में अन्य जानकारी एवं शर्तें /नियम मौके पर अवगत करा दी जायेगी

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *