सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया

हरिद्वार: सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया कि जनपद हरिद्वार के तहसील भगवानपुर अन्तर्गत स्थित ग्राम- मानकपुर आदमपुर, अकबरपुर कालसो, अलावपुर छापुर शेरअफगानपुर, लाव्वा, रायपुर, बहावपुर छांगामजरी, हल्लूमजरा, जलालपुर डाडा, चौल्ली शाहबुद्दीनपुर में विद्यमान ग्राम समाज के खाली जोहड़/तालाबों को मत्स्य पालन के लिए पात्र लाभार्थियों को आवंटन किये जाने हेतु आगामी दिनांक 14.10.2022 को विकासखण्ड सभागार, तहसील भगवानपुर में दोपहर 12.00 बजे से एक विशाल मत्स्य पालन पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मत्स्य तालाब पट्टा हेतु इच्छुक/पात्र लाभार्थी दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को नियत समय पर विकासखण्ड सभागार तहसील भगवानपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तालाब पट्टा शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *