गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन एक अप्रैल को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे

 हरिद्वार समाचार– गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन एक अप्रैल को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे। वह हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर कुंभ के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं और कोविड जांच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही रूड़की बस स्टेशन और नारसन बार्डर पर पहुंचकर समीपवर्ती राज्यों से हरिद्वार आने वालों की जांच व अन्य सुविधाओं का जायजा भी लेंगे।                                                                        यह जानकारी देते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी दिनकर चंद्र पंत ने बताया कि मंडलायुक्त   हरिद्वार के मायापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह से 11.15 बजे निकलकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन आएंगे और स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं, यात्री निवास, पेयजल, शौचालय और कोविड जांच के इंतजाम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आइएसबीटी बस स्टेशन पर पहुचकर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह रूड़की बस स्टेशन और इसके बाद नारसन बार्डर पर बाहरी राज्यों से आने वालों की निगरानी, कोविड जांच आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हरिद्वार के अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह लौटेंगे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी संबधित अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *