नगर निगम द्वारा लगातार कई अवैध अतिक्रमण को ढहाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में नगर निगम द्वारा लगातार कई अवैध अतिक्रमण को ढहाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।
एमएनए हरिद्वार श्री दयानन्द सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जैसे ही प्रातः करीब 8.00 बजे रोड़ीबेलवाला पहुंची, तो पूरे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने एक सिरे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुये रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया तथा इस दौरान कई किलो प्लास्टिक की थैलियां आदि जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गयी। उन्होंने अवैध अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर निगम की टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स संजय, विकास, सुनील, अर्जुन, श्रीकान्त आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध अतिक्रमण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *