पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार द्वारा थाना कनखल का किया गया वार्षिक निरीक्षण

 

 कनखल हरिद्वार 
आज दिनांक 25/02/23 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री स्वतंत्र कुमार द्वारा
थाना कनखल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी हरिद्वार द्वारा थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों, कर्मचारी मैस, मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए रजिस्टरों को अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

थानाध्यक्ष कनखल को निर्देशित किया कि कर्मचारीगण को सप्ताह मे एक दिन शस्त्र प्रशिक्षण देते हुए शस्त्रों की सफाई एवं उनके चाल वाले पुर्जो को आरमरी से समय-समय पर चेक करवाया जाए l

साथ ही अपराध के नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *