एस डी आई एम टी में हुआ पुलिस पाठशाला का आयोजन

हरिद्वार

आज एस डी आई एम टी गुरुकुल महाविद्यालय में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया । जिसमे इंस्पेक्टर भावना कैंथोला और एस एस आई सुभाष चंद और अमर उजाला के ब्यूरो इंचार्ज के के त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे । जिनका स्वागत संस्था की निदेशक डॉक्टर जयलक्षमी , प्रधानाचार्य ए के गौतम और डीन अकेडमिक्स अंजुम सिद्दीक़ी ने शॉल, गंगाजली एवं स्मृति चिन्ह देकर किया । जिसमे मुख्य अतिथि ने सभी छात्र छात्राओं को क्राइम , साइबर फ्रॉड और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन मिस दिव्या राजपूत ने किया । साथ ही विद्यालय के प्रत्येक विभाग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को भी सम्मानित किया गया जिसके अंतर्गत मैनेजमेंट विभाग से मितांशी विष्णोई , कंप्यूटर साइंस विभाग से अंजुम सिद्दीक़ी एवं पॉलीटेक्निक से वर्षा वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर पंकज चौधरी , आशीष कुमार , दीप्ति चौहान , कृति चुघ , ज्योति राजपूत , अभिलाषा चौहान, उमेश कुमार , हिमांशु , प्रशांत , आदि उपस्थित रहे

Related Posts

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *