जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महामहिम उप राष्ट्रपति भ्रमण के मद्देनजर स्थलीय निरीक्षण किया

दिनांक: 15 दिसम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने शुक्रवार को, महामहिम उप राष्ट्रपति भारत श्री जगदीप धनखड़ के आगामी 23 दिसम्बर,2023 को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर गुरूकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय, स्वामी भूमानन्द हास्पिटल तथा महामहिम उप राष्ट्रपति के भ्रमण रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुये सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्द रखने के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, एसपी ट्रैफिक श्री ए0 गणपति, कुलपति गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रो0 सोमदेव सतांशु, सिटी मजिस्ट्रेट श्री रविन्द्र जुऑंठा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, डॉ0 आर0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, एसएनए नगर निगम श्री श्यामसुन्दर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *