लगातार पेड़ों के कटान व वृक्षारोपण नहीं करने के कारण ही,, वर्तमान में तापमान में तीव्र वृद्धि हो रही है-सरिता सिंह

 हरिद्वार-5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर,, सिंगल यूज प्लॉस्टिक व पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के विषय में, जन जागरण करते हुए,, सैक्टर 4 के पीठ बाजार में,, “पॉलिथीन हटाओ” अभियान चलाया.साथ सभी दुकानदारों व रेहडी वालों को,, पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प कराया.जिन लोगों के पास भी पॉलिथीन थी, उनसे पॉलिथीन लेकर,, उन्हें कपड़े के थैले देते हुए,, भविष्य में, बाजार जाते समय, थैलों के उपयोग का निवेदन किया.
पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए,, आसपास सभी से,, अधिक से अधिक पौधे लगाने को लेकर भी जागरूक किया… लगातार पेड़ों के कटान व वृक्षारोपण नहीं करने के कारण ही,, वर्तमान में तापमान में तीव्र वृद्धि हो रही है,, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए.ईको ब्रिक के विषय में भी,, सभी को जागरूक करने का कार्य किया गया.
इस अवसर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की मातृशक्ति टोली ,,जिला हरिद्वार,से, मातृशक्ति प्रमुख डॉ संगीता जी,, मातृशक्ति सह प्रमुख व जिला पेड आयाम प्रमुख श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती कंचन, श्रीमती सोनी चौहान, श्रद्धा आदि ने प्रतिभाग किया

Related Posts

जनपद हरिद्वार में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु नाम पट्टिकाएं द्विभाषीय करने के निर्देश

  *हरिद्वार 04 जून 2026* मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संस्कृत…

मेलाधिकारी ने सीसीआर-2 भवन एवं घाटों के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

  *हरिद्वार, 3 जून 2026* कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए संचालित अवस्थापना विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु मेला प्रशासन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *