जिलाधिकारी ने गैंडीखाताक्षेत्रों में हुए नुक़सान का जायज़ा लिया

दिनांक: 12 सितम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को विगत माहों में अतिवृष्टि की वजह से गैण्डीखाता बसोचंदपुर स्थित श्रीकृष्णायन देशी गौ रक्षाशाला के आसपास हुये भू-कटाव तथा आपदा की वजह से गौ रक्षाशाला की दीवार को हुये नुकसान का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में श्रीकृष्णायन देशी गौ रक्षाशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामण्डलेश्वर ईश्वरदास जी महाराज तथा संरक्षक आत्मानन्द बावरा से भी चर्चा की, जिन्होंने अतिवृष्टि व जल भराव की वजह से गंगा नदी से हुये नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गौ रक्षाशाला की दीवार आदि को जो नुकसान पहुंचा है, उसका आकलन कर आपदा मद से दीवार आदि का कार्य करवाने के निर्देश दिये।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस मौके पर श्रीकृष्णायन देशी गौ रक्षाशाला की व्यवस्थाओं को देखा तथा गौ रक्षा जैसे पुनीत कार्य के लिये संस्थापक अध्यक्ष महामण्डलेश्वर ईश्वरदास जी महाराज तथा संरक्षक आत्मानन्द बावरा जी की गौ सेवा के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री मनीष सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
…………………….

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *