टोंगिया वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव शासन को अग्रसारित किया जायेगा: जिलाधिकारी

दिनांक 01 अगस्त,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला स्तरीय वनाधिकार समिति श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता मंे मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनपद हरिद्वार, वन प्रभाग के क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया, को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला स्तरीय समिति की बैठक में टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया को राजस्व ग्राम की श्रेणी में शामिल किये जाने के सम्बन्ध में श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), श्री नीरज शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी, श्री टी०आर० मलेठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री अंकित, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रेणू बाला, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सविता, जिला पंचायत सदस्य ने उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा आवश्यक साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव पर गहन विचार-विमर्श किया।
जिला स्तरीय वनाधिकार समिति ने उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, कमला नगर, हरिपुर टाँगिया, को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुये इन वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने के सम्बन्ध में शासन को प्रस्ताव अग्रसारित करने का निर्णय लिया।
जिलाधिकारी श्री धीराज गर्ब्याल ने बताया कि टोंगिया वन ग्रामों-पुरुषोत्तम नगर, जिसकी कुल आवंटित भूमि 45.45 है0, कुल मूल परिवारों की संख्या-78 तथा ग्राम परिवार रजिस्टर के अनुसार जिसकी जनसंख्या 1137 है, कमला नगर, जिसकी कुल आवंटित भूमि 15.65 है0, कुल परिवारों की संख्या 30 तथा जिसकी जनसंख्या-396 है, इसी प्रकार हरिपुर टाँगिया, जिसकी कुल आवंटित भूमि 74.87 है0, कुल मूल परिवारों की संख्या-255 तथा जिसकी कुल जनसंख्या-2300 है, को शासन द्वारा राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त होने पर सभी प्रकार की सुविधायें प्राप्त होनी प्रारम्भ हो जायेंगी। इससे इन ग्रामों की 3833 की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *